पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब करेंगे डेंजर जोन पर खतरों से आगाह, सड़कों पर लगाए जाएंगे बोर्ड

अब करेंगे डेंजर जोन पर खतरों से आगाह, सड़कों पर लगाए जाएंगे बोर्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलामुख्यालय पहुंचने की सभी सड़कें खतरनाक हो गई है। इन सड़कों में भारी वाहन चालक से लेकर बाइक साइकिल चालकों के अलावा पैदल चलने वाले तक दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। जांजगीर पहुंचने वाले केरा रोड, बनारी रोड, चांपा रोड के खतरनाक हादसों से अवगत कराने के लिए यातायात पुलिस अब इन क्षेत्रों में बोर्ड लगाएगी।

इन बोर्डोंं में उस क्षेत्र में हुए हादसे, हादसे में मरने वालों घायलों की संख्या का उल्लेख किया जाएगा। ताकि लोग इससे सबक लें सावधानी पूर्वक चलते हुए यातायात नियमों का पालन भी करें। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं ताकि सड़क दुर्घटना को रोका जा सके।

दैनिक भास्कर ने 8 दिसंबर के अंक में सावधान! जांजगीर पहुंचने के सभी रास्ते हैं खतरनाक शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इस खबर में बताया गया था कि जिला मुख्यालय पहुंचने के तीनों रास्तों में कितना खतरा है। औसतन एक सड़क हादसा रोज इनमें से किसी किसी एक रोड में जरूर होता है। इन तीनों रास्ते में पिछले तेरह वर्षों में छह सौ से अधिक सड़क हादसे हुए हैं। इन हादसों में 94 मुसाफिर भारी वाहनों की चपेट में आकर कालकलवित हुए हैं तो 514 यात्री घायल हुए हैं। जिले के बाइस डेंजर जोन में हुए हादसों की तुलना में जांजगीर एप्रोच रोड की दुर्घटनाएं पूरे जिलें में हुए हादसे का पचास प्रतिशत है। बढ़ते सड़क हादसों में वाहन चालकों की जान असमय जा रही है। पुलिस ने ऐसे 22 स्थानों को चिह्नांकित किया है। जिन स्थानों पर सर्वाधिक सड़क हादसे होने की आशंका रहती है। इन चिह्नांकित डेंजर जोनों में गत तेरह वर्षों में 1 हजार 341 सड़क हादसे हुए हैं। इन हादसों में 240 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, वहीं 1 हजार 197 ऐसे लोग हैं जिनके हाथ, पैर टूटे हैँ या वे किसी किसी प्रकार चोटिल होकर घायल हुए हैं। जिला मुख्यालय जांजगीर पहुंचने वाले बनारी रोड, केरा रोड चांपा रोड मानव रक्त की प्यासी हो गई हैं। इन सड़कों पर वाहनों का लोड ज्यादा रहता है। चौबीसों घंटे भारी वाहनों की आवाजाही होने से हर पल दुर्घटना की आशंका रहती है। जांजगीर टाउन में ही 202 सड़क हादसे हुए जिसमें 21 लोगों की मौत हुई और 159 लोग घायल हुए। इसी अवधि में नगर के नेताजी चौक और बीटीआई चौक में 77-77 दुर्घटनाएं हुई जिसमें दस लोगों की जान गई और 127 लोग घायल हुए।

^जांजगीर के तीनों दुर्घटनाजनित क्षेत्रों को चिन्हांकित