दो प्रेक्षक नियुक्त
जांजगीर|छत्तीसगढ़ राज्यनिर्वाचन आयोग द्वारा जिले के लिए दो निर्वाचन प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा के एसएल रात्रे और भारतीय वन सेवा के ओमप्रकाश यादव को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार श्री रात्रे को नगर पालिका परिषद चांपा, जांजगीर-नैला, अकलतरा, नगर पंचायत बलौदा, राहौद, खरौद, नवागढ़ और शिवरीनारायण का प्रेक्षक बनाया गया है। इसी प्रकार श्री यादव को नगर पालिका सक्ती, नगर पंचायत चन्द्रपुर, डभरा, नया बाराद्वार, जैजैपुर, सारागांव और अड़भार का प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।