आईजी के स्वागत में सज रहा थाना
जांजगीर| संभागके आईजी पवन देव जिले के तीन दिवसीय प्रवास पर सोमवार को जांजगीर पहुंचेंगे। देर शाम तक उनका आना होगा। वे मंगलवार को परेड की सलामी लेंगे इसके बाद पुलिस लाइन में बैठक लेंगे। आईजी के स्वागत की तैयारी में पुलिस महकमा जुटा हुआ है। वे थानों का भी निरीक्षण करेंगे। आईजी के दौरे के मद्देनजर जांजगीर थाना में सफाई का कार्य चल रहा है। रिकॉर्डों का संधारण किया जा रहा है। थाना भवन को भी चकाचक किया जा रहा है।