पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 113 करोड़ की रोड का होगा लोकार्पण

113 करोड़ की रोड का होगा लोकार्पण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषि मेला के समारोह में शामिल होंगे सीएम।

भास्करन्यूज|जांजगीर

जिलेमें लोक निर्माण विभाग द्वारा 113 करोड़ की लागत से 6 डामरीकृत सड़कों का निर्माण किया गया है। जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला के समापन समारोह में 13 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह इनका लोकार्पण करेंगे।

कलेक्टर ओपी चौधरी ने बताया कि नैला से बलौदा तक 28 करोड़ 86 लाख की लागत से 22 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया गया है। इसी तरह अकलतरा से बलौदा तक 26 करोड़ 54 लाख की लागत से 18 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई गई है। सक्ती से अड़भार, पोता, फगुरम होते खरसिया तक 25 करोड़ 90 लाख की लागत से 24 किलोमीटर लंबी सड़क और 26 करोड़ 60 लाख की लागत से धुरकोट-पेण्डरवां-चन्द्रपुर मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य पूर्ण किया गया है।

इसके साथ ही 1 करोड़ 65 लाख की लागत से नैला से खैरा खोखसा तक और 3 करोड़ 26 लाख की लागत से अकलतरा के कोटमीसोनार क्रोकोडायल पार्क से लीलागर नदी तक 3 किलोमीटर डामरीकृत पक्की सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। इन सड़कों के बनने क्षेत्र के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो सकेगी।