ऑनलाइन मूल्यांकन होगा 10 वीं का
जांजगीर| सीबीएसईस्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी। सीबीएससी बोर्ड अगले साल से ऑनलाइन मूल्यांकन सिस्टम लांच करने जा रहा है। अगले एकेडमिक ईयर में इसकी सुविधा 10 वी के छात्रों को मिलेगी। आंसर शीट का ठीक ढंग से मूल्यांकन हो सके, इसके लिए बोर्ड ने यह व्यवस्था की है।
इस साफ्टवेयर में आंसर शीट का जहां त्रुटिरहित मूल्यांकन होगा।
वहीं कापी चेक करने की गति भी तेज होगी।