प्रापर्टी एक्सपो को व्यापक प्रतिसाद
उम्मीद के बच्चों ने मन मोहा, आज गजल संध्या भी, उमड़ रही लोगों की भीड़
प्रदर्शनी
कोरबा| तीनदिवसीय भास्कर प्रापर्टी एक्सपो को व्यापक प्रतिसाद मिला है। आयोजन के दूसरे दिन शनिवार को दोपहर से ही यहां लोगों की भीड़ विभिन्न शहरों की प्रापर्टी की जानकारी लेते नजर आई। रविवार को आयोजन का अंतिम दिन है। इस दिन शाम गजल संध्या सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. बंशीलाल महतो रहेंगे।
दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित प्रापर्टी एक्सपो में दूसरे दिन बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। एक ओर जहां उनके लिए प्रदेश के विभिन्न प्रमुख शहरों में स्थित प्लाट, बंगलो, फ्लैट, डुप्लेक्स, ट्रिपलेक्स, फार्म हाऊस सहित व्यवसायिक संपत्तियों की विस्तृत जानकारी लिए प्रमुख बिल्डर उपस्थित थे। वहीं आयोजन स्थल पर पूरे परिवार के लिए स्वस्थ मनोरंजक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति होती रही।
शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम वरिष्ठ भाजपा नेता व्यवसायी अशोक मोदी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अशोक मोदी कृष्णा हुण्डई समूह के चेयरमेन भी है। साथ ही वे विभिन्न सेवाभावी सामाजिक संगठनों से भी जुड़े हुए है। उनका स्वागत दैनिक भास्कर के स्टेट हेड सेटेलाइट मार्केटिंग रविकांत ढिमोले, रायगढ़ यूनिट हेड सुनील अग्रवाल कोरबा मार्केटिंग हेड हरिशंकर सोनी ने किया। अशोक मोदी ने कहा कि जनोपयोगी आयोजनों को सफलतापूर्वक अंजाम देने की दैनिक भास्कर की एक परंपरा रही है। इस कड़ी मंे यह आयोजन हर तरह की प्रापर्टी के जरूरतमंद लोगों के लिए सही जानकारी देने में सफल रहा है। दैनिक भास्कर के जांजगीर के मार्केटिंग हेड राजीव मिश्रा, मार्केटिंग टीम कोरबा के आशीष बनर्जी, हितेश पटेल, शिव महंत, रवि पाण्डेय, राजीव प्रजापति अहम भागीदारी दे रहे हैं। शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में जादूगर तरूण शंकर ने हैरत अंगेज करतब दिखाएं। वहीं उम्मीद ग्रुप नागपुर के बच्चों ने तमाम शारीरिक अक्षमताओं के बावजूद जानदार प्रदर्शन किया।
इस ग्रुप के साथ-साथ अंक परफारर्मिंग आर्ट द्वारा रविवार को भी प्रस्तुति दी जाएगी। रविवार की शाम गजल सूफी गायक सोनू खान की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रहेगी। रविवार को ही प्रसिद्ध गजल गायक जगजीत सिंह की जयंती भी है।
कार्यक्रम की प्रस्तुति देते जादूगर तरूण शंकर।