- Hindi News
- खनिज रॉयल्टी के संबंध में सांसद ने उठाया सवाल
खनिज रॉयल्टी के संबंध में सांसद ने उठाया सवाल
लोकसभासत्र के दौरान क्षेत्रीय सांसद कमला देवी पाटले ने खनिज रायल्टी के संबंध में सवाल उठाया। उन्होंने केन्द्रीय खान मंत्री फिरोज गांधी से प्रश्न किया कि क्या खनिज सम्पन्न राज्य विभिन्न प्रमुख खनिजों के लिए रॉयल्टी दर में बढ़ोत्तरी की मांग कर रहे हैं।
सांसद ने यह भी पूछा कि देश में संशोधित रॉयल्टी दर कब तक लागू किए जाने की संभावना है। श्रीमती पाटले द्वारा लोकसभा में किए गए अतारांकित प्रश्नों का खान एवं इस्पात राज्य मंत्री विष्णुदेव साय ने उत्तर दिया कि केन्द्र सरकार ने खान मंत्रालय में खनिजों(गौण खनिजों, कोयला, लिग्नाइट तथा भूगर्त भरण बालू के अलावा) की रॉयल्टी तथा अनिवार्य किराए की दरांे में संशोधन की मांग के अध्ययन एवं सिफारिशें देने हेतु नियमित अंतरालों पर अध्ययन समूह का गठन किया है।
झारखंड, कर्नाटक,ओडिशा,छत्तीसगढ़ तथा राजस्थान जैसे खनिज समृद्ध राज्य भी अध्ययन समूह के सदस्य थे। अध्यन समूह की की रिपोर्ट के आधार पर खान मंत्रालय ने कैबिनेट की मंजूरी से रॉयल्टी एवं अनिवार्य किराया की दरों में संशोधन कर दिया है। रॉयल्टी की संशोधित दरें 1 सितम्बर 2014 से प्रभावी हो गई हैं।