- Hindi News
- जिपं सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण पत्र का वितरण आज
जिपं सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण पत्र का वितरण आज
जांजगीर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत तृतीय चरण के मतदान के बाद जिला पंचायत सदस्य के अभ्यर्थियों को प्राप्त मतों के सारणीकरण का कार्य 8 फरवरी को जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में सुबह11 बजे से किया जाएगा। सारणीकरण के बाद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ओपी चौधरी द्वारा दोपहर 3 बजे निर्वाचन परिणामों की घोषणा कर शाम 4 बजे तीनों चरणों में नवनिर्वाचित सभी सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण पत्रों का वितरण किया जाएगा।