- Hindi News
- महंगा पड़ा सड़क पर स्टंट दो बाइक िभड़ीं, तीन घायल
महंगा पड़ा सड़क पर स्टंट दो बाइक िभड़ीं, तीन घायल
तेजरफ्तार बाइक चालक ने ओवरटेक करते हुए ऐसा कट मारा कि विपरीत दिशा से रहे दो अन्य बाइक चालकों को कुछ नजर नहीं आया और दोनों बाइक की आपस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को संजीवनी एक्सप्रेस से जिला अस्पताल लाया गया। एक युवक के सिर में गंभीर चोट थी वह बेहोश था। उसके दोस्त का जबड़ा और पैर टूट गया है जबकि तीसरे नाबालिग के जबड़े, हाथ, पैर में फैक्चर है। तीनों घायलों को बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। घटना शनिवार के दोपहर करीब 1 बजे नवागढ़ हीरागढ़ के बीच मेन रोड की है।
फास्ट पिक अप वाली बाइक में फर्राटे भरते हुए कट मारना युवाओं की आदत बन गई है, यह आदत कभी खुद के लिए तो कभी दूसरों के लिए जानलेवा साबित होती है। नवागढ़ मेन रोड में ऐसे ही एक तेज रफ्तार बाइक चालक की लापरवाही से तीन लोगों की जान मुसीबत में पड़ गई है। अज्ञात युवक एक बाइक को ओवरटेक करते हुए ते गति से कट मारते हुए निकल गया। वह तो भाग गया लेकिन आमने सामने से रही दो बाइकों के चालक एक दूसरे को देख नहीं पाए और दोनों की बाइक की आपस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिससे एक बाइक में सवार ग्राम सर्वा थाना कसडोल निवासी पुरुषोत्तम वर्मा पिता लक्ष्मीप्रसाद वर्मा और उसका दोस्त सुरेंद्र वर्मा पिता बाबूलाल वर्मा और हीरागढ़ निवासी नाबालिग सूरज कश्यप (14 वर्ष) पिता दिलेराम कश्यप को गंभीर चोटें आई। तीनों सड़क पर ही पड़े रहे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस और संजीवनी एक्सप्रेस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को संजीवनी में जिला अस्पताल पहुंचाया। पुरुषोत्तम वर्मा के सिर में गंभीर चोट होने के कारण वह बेहोश था जबकि सुरेंद्र वर्मा का जबड़ा और बांया पैट टूट गया है। वहीं सूरज के बाएं हाथ और बाएं पैर में फैक्चर है उसका भी जबड़ा क्रेक हो गया है। उसका कान भी फट गया है। ड्यूटी डॉक्टर एचएस चंदेल ने प्राथमिक इलाज के बाद तीनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया है।
पिताकी बात मान जाता तो शायद नहीं होती दुर्घटना- घायलसूरज के पिता दिलेराम कश्यप ने बताया कि उसने पंद्रह दिन पहले ही डिस्कवर बाइक ली है। सूरज अपने मोबाइल में गाना डाउनलाेड कराने के लिए नवागढ़ जाने के लिए निकला। दिलेराम ने बताया कि उसने अपने बेटे को यह कह कर रोकने की कोशिश की थी कि आज ही जरूरी है क्या गाना ल