गैस सिलेंडर के लिए 18 सौ कतार में
जिलेमें एलपीजी सिलेंडर के लिए 18 सौ लोग कतार में हैं। गैस एजेंसी वाले मांग के अनुरूप कलेक्शन नहीं दे पा रहे हैं। एलपीजी गैस सिलेंडर वितरकों की कलेक्टोरेट में ली गई बैठक में नए घरेलू गैस कनेक्शन की मांग, आपूर्ति, सिलेंडर की होम डिलवरी सुविधा एवं ग्राहकों की ऑन लाईन शिकायत संबंधी सुविधाओं की समीक्षा की गई। जिले में 15 गैस एजेंसी के माध्यम से घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है।
इन एजेंसी के माध्यम से 78 हजार 418 गैस कनेक्शन दिए गए हैं। इनमें कुल 37 हजार 795 सिंगल और 40 हजार 623 डबल गैस सिलेंडर के कनेक्शन हैं। इसके अलावा 353 कमर्शियल कनेक्शन भी दिए गए हैं। इस साल अब तक केवल 383 नए गैस कनेक्शन दिए गए हैं। सभी एजेंसी में 1 हजार 882 नए कनेक्शन के आवेदन लंबित हैं। जिला खाद्य अधिकारी जीडी पटेल ने बताया कि आगामी 10 दिनों के बाद उपलब्धता के आधार पर नए कनेक्शन दिए जाएंगें। जिला खाद्य अधिकारी ने गैस की कीमत के बारे में बताया कि 14.2 किला ग्राम गैस की कीमत 406 रुपए तथा होम डिलवरी के साथ इसकी कीमत 422 रुपए निर्धारित है। इसी प्रकार व्यावसायिक सिलेंडर में 19 किलोग्राम का सिलेंडर 1 हजार 601 रुपए पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
टोलफ्री नंबर पर करें शिकायत
जिलाखाद्य अधिकारी जीडी पटेल ने बताया कि ग्राहकों की शिकायत निराकरण के लिए टोल फ्री नंबर 18002333663 जारी किया गया है। यह नंबर सभी एजेंसी कार्यालयों में लिखवाया गया है। समस्या या शिकायत के निराकरण के लिए कोई भी ग्राहक इस नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके अलावा सभी एजेंसी में शिकायत एवं सुझाव पंजी भी उपलब्ध है, जिसमें शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।