- Hindi News
- दिल्ली पहुंची मन रेग्स फर्जीवाड़े की गंूज
दिल्ली पहुंची मन रेग्स फर्जीवाड़े की गंूज
जिलापंचायत के पूर्व सीईओ टामनसिंह सोनवानी के खिलाफ नियम विरुद्ध मन रेग्स का काम स्वीकृत करना और मनमानी राशि अपने चहेते सरपंचों को अलाट करने, मन रेग्स के कार्यों में लापरवाही की जांच मन रेग्स के कमिश्नर के नेतृत्व में गठित प्रदेश स्तरीय टीम द्वारा की जा रही है। टीम एक बार जिले का दौरा कर चुकी है। किंतु लगभग माह भर बाद भी टीम की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। जिले में पिछले 3 वर्षों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी स्कीम में नब्बे करोड़ के घपले की संभावना जताई जा रही है। अब इस फर्जीवाड़े की गूंज दिल्ली तक पहुंच गई है। जिला पंचायत की अध्यक्ष ने मन रेग्स के सचिव, पंचायत राज मंत्रालय दिल्ली सहित राज्य के लोकायुक्त और आईओडब्लयू से मामले की शिकायत की है।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी स्कीम में बड़े पैमाने पर जिले की कई पंचायतों में काम के नाम पर भर्रा शाही गुणवत्ताहीन काम कर लाखों रुपए का आहरण करने जिला पंचायत के सीईओ द्वारा अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर पद का दुरुपयोग करते हुए सरकार द्वारा दिए गए बजट से अधिक राशि स्वीकृत करने का मामला उजागर हुआ है। पिछले तीन वर्षों में भारी भ्रष्टाचार करते हुए 90 करोड़ रुपए की गड़बड़ी हुई है। पंचायतों में एक ही मजदूर के नाम के आगे ए,बी, सी लिखकर उसी दिन दूसरे कार्य में भी उसकी एंट्री दर्ज करना, मेनुवली वेज लिस्ट बनाकर भुगतान कर लाखों रुपए का फर्जी आहरण करने की शिकायत की जांच करने पर मालखरौदा ब्लॉक में आरोपों की पुष्टि भी हो गई है। शिकायतों की जांच करने के लिए जिले में दो दलों का गठन किया गया था। प्रदेश की एक टीम मन रेग्स के आयुक्त पीसी मिश्रा के नेतृत्व में पहुंची थी। टीम ने मालखरौदा और पामगढ़ ब्लॉक के कुछ ग्राम पंचायतों का निरीक्षण भी किया है। पर अभी तक उस टीम की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। अब यह मामला दिल्ली तक पहुंच गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सूरज व्यास कश्यप ने दिल्ली में मन रेग्स के सचिव, पंचायत राज मंत्रालय सहित रायपुर के लोकायुक्त आईओ डब्ल्यू से भी की है।
^कई पंचायतों में अभी भी जांच चल रही है, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई बरगला रहा होगा तो सरपंच सचिवों के उसके झांसे में नहीं आना चाहिए। तारनप्रकाशसिन्हा, सीईओजिला पंचायत
फर्जीवाड़े की आशंका सभी पंचायतों में है किंतु स्थानीय प्रशासन द्वारा मालखरौदा और पा