पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास के लिए 11 लाख स्वीकृत

विकास के लिए 11 लाख स्वीकृत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांसद ने किया 20 लाख आबंटित

भागवत कथा 25 से

जांजगीर|पूर्व केन्द्रीयमंत्री डा. चरण दास महंत के अनुशंसा पर सांसद मोहसीना किदवई ने क्षेत्र में विकास कार्य के लिए 11 लाख स्वीकृत किए है। डा. महंत के प्रतिनिधि आभास बोस ने बताया कि कहरापारा सारागांव में सामुदायिक भवन के लिए 3 लाख रुपए, राठौर मोहल्ला सारागांव में सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख रुपए, मुस्लिम सामुदायिक भवन चांपा में स्टील रेलिंग लगाने के लिए 3 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। जिससे सारागांव एवं चांपा के लोगों ने हर्ष व्यक्त की है।

चांपा|राज्यसभा सांसदनंदकुमार साय ने चांपा क्षेत्र में विकास कार्य के लिए अपने सांसद निधि से 20 रुपए की राशि का आबंटन किया है। चांपा में गौशाला भवन निर्माण के लिए 10 लाख , सरस्वती शिशु मंदिर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 5 लाख तथा महुदा (चांपा) में अनाथ आश्रम निर्माण के लिए 5 लाख आबंटित की गई है।

बाराद्वार|मारवाड़ी धर्मशालामें 25 सितंबर से श्रीमद् भागवत कथा होगी। कथा व्यास संत शिरोमणि सदानंद महाराज होंगे। आयोजक गुरूजीश्री मिनरल्स के नानक अग्रवाल मोनू शर्मा ने बताया कि 25 सितंबर की सुबह 9 बजे कलश यात्रा गुलाब मंदिर से निकलेगी। नगर भ्रमण कर कलश यात्रा मारवाड़ी धर्मशाला पहुंचेगी। प्रतिदिन सुबह 9 से 11 बजे तक कथा प्रवचन होगा। श्रीमद् भागवत कथा का समापन हवन, सहस्त्रधारा के साथ 29 सितंबर को होगा।