पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसई पर हमला कराने वाले ठेकेदार को किया गिरफ्तार

एसई पर हमला कराने वाले ठेकेदार को किया गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा|जांजगीर मेंविद्युत विभाग के एसई पर हमला कराने में शहर के एक ठेकेदार का हाथ था। जांजगीर पुलिस ने उक्त मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर लिया।

पखवाड़े पहले 25 अगस्त को चांपा-जांजगीर मार्ग में जांजगीर विद्युत विभाग के एसई रामअवतार पाठक पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था। जांच करते हुए जांजगीर पुलिस ने बिलासपुर के 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में कोरबा के ठेकेदार कमल विधवानी के द्वारा सुपारी देकर हमला करवाने की बात सामने आई थी। जिसके बाद से जांजगीर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। कोरबा पुलिस से सहयोग लिया गया। लेकिन मास्टर माइंड कमल फरार चल रहा था। आखिरकर मुखबिर की सूचना पर जांजगीर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक विद्युत वितरण लाइन में मेंटेंनेश के ठेके को लेकर हुए विवाद पर एसई की हत्या करने की योजना से हमला कराया गया। इस घटना के बाद बिजली अधिकारियों में चर्चा सरगर्म है।