पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब स्कूल में ही बनाए जाएंगे जाति प्रमाण पत्र

अब स्कूल में ही बनाए जाएंगे जाति प्रमाण पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यशाला में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारी।

भास्कर न्यूज | जांजगीर

स्कूलीबच्चों को जाति प्रमाण पत्र के लिए भटकना पड़े इसके लिए जिले के सभी स्कूलों में विशेष शिविर आयोजित कर वहीं उनके जाति प्रमाण पत्र बनाने का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में जाति प्रमाण पत्र के सरलीकरण के संबंध में रविवार को कार्यशाला आयोजित की गई।

कलेक्टर ओपी चौधरी ने इस मौके पर कहा है राज्य शासन की मंशा के अनुरूप राजस्व, शिक्षा और आदिवासी विकास विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता और गंभीरता से समय-सीमा में पूर्ण करें ताकि बच्चों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने सभी अधिकारियों से राज्य शासन द्वारा जारी नए निर्देशों के अनुरूप निर्धारित अभिलेखों की उपलब्धता के आधार पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण पत्र जारी करने को कहा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से स्थायी जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए लगने वाले सभी आवश्यक प्रपत्रों को बच्चों की संख्या के अनुसार सभी स्कूलों को उपलब्ध कराने को कहा। श्री चौधरी ने कहा कि जिले में प्रथम चरण में स्कूलों में आयोजित किए जा रहे इन शिविरों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को जाति प्रमाण पत्र संबंधी प्रपत्र वितरित किए जाएंगे। इन प्रपत्रों को संबंधित संस्था प्रमुख कक्षा शिक्षकों की मदद से बच्चों से भरवाएंगे। दूसरे चरण के शिविर में पटवारी राजस्व अधिकारी बच्चों के अभिभावकों की उपस्थिति में शपथ पत्र, पालक के हस्ताक्षर, वंशवृक्ष आदि की पूर्ति कर फार्म में लगने वाले सभी आवश्यक दस्तावेजों को पूर्ण करेंगे। इसके बाद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा स्थायी जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। जिन्हें संबंधित संस्था के प्रमुखों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को प्रदान किया जाएगा। श्री चौधरी ने जाति प्रमाण पत्र बनाने के संबंध में संस्था प्रमुखों की भी एक कार्यशाला आगामी सप्ताह में आयोजित करने के निर्देश सहायक आयुक्त को दिए

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एचआर चौहान ने कार्यशाला में बताया कि राज्य शासन द्वारा जाति प्रमाण पत्र के आवेदन पत्र के साथ प्रस्तुत किए जाने वाले दस्तावेज के बारे में जानकारी दी।



कार्यशाला में अनुविभागीय दण्डाधिकारी जांजगीर संतोष गुप्ता, अनुविभागीय दण्डाधिकारी चांपा