पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 2 साल बाद चोरी का खुलासा

2 साल बाद चोरी का खुलासा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछलेदो सालों से शहर सहित आसपास क्षेत्र हुए चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश किया सोने, चांदी, फ्रीज, टीवी, गैस सिलेंडर सहित 7 लाख का सामान जब्त किया गया है। पुलिस ने 7 चोर 8 खरीददारों को गिरफ्तार कर किया है। शहर सहित आसपास क्षेत्र में पिछले दो साल से चोरी की घटना कुछ ज्यादा ही बढ़ गई थी।

हर सप्ताह में कहीं ने कहीं चोरी होना आम बात हो गई थी। चोर पुलिस गिरफ्त में नहीं रहे थे। लेकिन अभी पिछले सालों से हो चोरी की वारदात में शामिल चोर गिरोह को पकड़ने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दो साल से हुए चोरी का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सारथी मोहल्ला निवासी राज कुमार सारथी,रवि सारथी, चंद्रराम सारथी, कैलाश सारथी, किशोर सारथी चितरपारा निवासी बुटी राठौर, पिंटू राठौर मिलकर शहर सहित आसपास क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे और तुरंत ग्राहक मिलते ही माल को खपा देते थे। दो दर्जन मामले में 7 चोर 8 खरीददार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और रिमांड पर जेल भेज दिया है। बरामद हुए सामान की कीमत 7 से 8 लाख रुपए बताई जा रही है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

ये खरीददार शामिल

शिवकुमारकश्यप मुनुंद, तिलकराम कश्यप जर्वे, जिनेश कश्यप पेंड्री, धनराज कश्यप पेंड्री, आनंद राठौर चितरपारा, विनोद नेमी चितरपारा, शिवराम सोनी सोनारपारा, संजू सोनी कल्याणपुर ने चोरी का सामान खरीदा था।

इतना सामान किया बरामद

सोनेका हार 1, सोने का टाप्स 2, 80 तोला चांदी का बट्‌टी, सोने का गेंहूं दाना 6, 2 फ्रीज, 1 एलसीडी, 7 नग सबमर्सिबल पंप, 15 चौखट, 1 गैस सिलेंडर, 7 चाकू, कासें की 6 थाली, 6 गोदरेज कंपनी का गद्दा, 2 मोटर साइकिल, बड़ी मात्रा में नए कपड़े साडी, बेंनटेक्स के 7 हार टाप्स शामिल है।

पुरानी बस्ती जांजगीर के भदौरिया मेडल के घर 2010 में, बाईपास रोड में राठौर परिवार के यहां 2013, नवागढ़ हरदी में ठाकुर परिवार के घर में 2012, लवसरा बाराद्वार में 2012, रायपुरा बाराद्वार क्षेत्र में 2012, पामगढ़ थाना के गांव धनेली में 2011, आर्या होटल जांजगीर के बगल में वैष्णव परिवार के घर में 2014, नैला के गौतम परिवार में 2013, करमंदा बलौदा में 2014, जर्वे बलौदा में 2014, खैजा बलौदा में 2014 में चोरी की गई थी। खोखरा में इसी माह में हुई आभूषणों की चोरी, डाल्फिन स्कूल