पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषि महाविद्यालय में खुला अनुसंधान केन्द्र

कृषि महाविद्यालय में खुला अनुसंधान केन्द्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जांजगीर|जिला मुख्यालयजांजगीर स्थित कृषि महाविद्यालय का उन्नयन कर यहां कृषि अनुसंधान केन्द्र भी प्रारंभ कर दिया गया है। इस अनुसंधान केन्द्र के प्रारंभ होने से यहां अध्ययनरत छात्र-छात्राएं कृषि पद्घतियों को सैद्घांतिक तरीके के साथ-साथ अब व्यावहारिक रूप से भी सीख सकेंगे। कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता आरएनएस बनाफर ने बताया ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा कृषि महाविद्यालय को ग्राम जर्वे में लगभग 69 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने के बाद इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा इस महाविद्यालय का उन्नयन कर यहां अनुसंधान केन्द्र भी प्रारंभ कर दिया गया है।

जिसके फलस्वरूप अब यह महाविद्यालय कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र के नाम से जाना जाएगा। श्री बनाफर ने बताया कि महाविद्यालय में कृषि अनुसंधान केन्द्र प्रारंभ हो जाने से विभिन्न फसलों की अनुसंधान परियोजनाओं का क्रियान्वयन यहां किया जाएगा साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि तथा खेती-किसानी की स्थानीय समस्या के निदान के लिए आवश्यक अनुसंधान किए जा सकेंगे। इसके अलावा यहां फसलों की उन्नत किस्मों के उच्च गुणवत्ता वाले बीज भी उत्पादित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन से भूमि प्राप्त होने के उपरांत विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा प्रक्षेत्र परिसर में महाविद्यालय भवन, छात्रावास भवन तथा आवासीय भवनों का निर्माण प्रारंभ हो चुका है।