पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेनिंग के बाद स्टूडेंट्स को दिए गए प्रमाण पत्र

ट्रेनिंग के बाद स्टूडेंट्स को दिए गए प्रमाण-पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डभरा|कौशल विकासयोजना में डीबी पावर द्वारा अधिग्रहित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था डभरा, जिला जांजगीर चांपा में विभिन्न व्यवसायों प्रशिक्षित छात्र एवं छात्राओं को कलेक्टर ओपी चौधरी द्वारा सर्टिफिकेट का वितरण किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओपी चौधरी, भास्कर फाउंडेशन सीईओ अध्यक्ष संजय गंजू द्वारा किया गया। कलेक्ट ओपी चौधरी ने संस्था परिसर का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने दो नए व्यवसाय कोपा, फिटर, डीजल मैकेनिक एवं ड्राइवर कम मैकेनिक के एनसीवीटी द्वारा एफीलेशन पर खुशी जताते हुए कहा कि उद्योग सहभागी एवं शासन के संयुक्त प्रयास को एक और एक दो नहीं ग्यारह की उपाधि से नवाजा गया। उद्योग सहभागी डीबी पावर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं के उन्नयन एवं कौशल विकास योजना में दिए जा रहे प्रशिक्षण की प्रशंसा की और भविष्य में और बेहतर करने के निर्देश दिए। कलेक्टर चौधरी ने शासन से सहयोग देने का आश्वासन देते हुए संस्था के लिए छात्रावास की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें कलेक्टर ने सही जबाव देने वाले छात्रों को पुरस्कार स्वरूप विभिन्न ज्ञानवर्धक किताबें वितरित की। श्री चाैधरी ने डीबी पावर द्वारा किए जा रहे सामाजिक उत्तरदायित्व में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के उन्नयन के प्रयास की प्रशंसा करते हुए भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। संस्था प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नारायण मूर्ति ने आभार जताया। संजय गंजू ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के उन्नयन के लिए भविष्य की कार्य योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक बेहतर और कुशल छात्रों के प्रशिक्षण निर्माण के लिए संस्था प्रबंधन समिति की कटिबद्धता को दुहराया।



कार्यक्रम में डभरा के एसडीएम के संबोधन का छात्रों ने भरपूर लाभ उठाया। अंत में डीबी पावर लिमिटेड के आनंद विभोर ने कलेक्टर ओपी चौधरी गमन पर धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में संस्था के सभी कर्मचारी एवं प्रशिक्षार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन रविप्रकाश सिंग ने किया।

कौशल प्रशिक्षण में शामलि विद्यार्थी