पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अकलतरा|नगर सहितक्षेत्र में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। नगरपालिका कर्मचारी संघ द्वारा नगर के पानी टंकी के नीचे विश्वकर्मा भगवान की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। मार्ग में आने जाने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में गरीब नायक, अंकित सोनवानी, छोटेलाल भारते, रम्मू यादव, ओंकार खाण्डेल, राजा सोनवानी एवं समस्त कर्मचारियों का सहयोग रहा। ट्रक ड्राइवर यूनियन द्वारा जांजगीर मोड़ चौक कमानिया काम्पलेक्स के सामने विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की गई। प्रसाद का वितरण कर भण्डारे का आयोजन किया गया। केएसके महानदी पावर प्लांट, केव्हीके बायोएनर्जी पावर प्लांट अमरताल, लफार्ज इंडिया पायवेट लिमिटेड, आरसमेटा, सोनसरी, नरियरा, बनाहिल, तरौद एवं क्षेत्र के समस्त ग्रामों में विश्वकर्मा भगवान एवं औजारों की पूजा अर्चना की गई।

==========