- Hindi News
- भगवान विश्वकर्मा की भक्ति में डूबे कर्मकार
भगवान विश्वकर्मा की भक्ति में डूबे कर्मकार
जांजगीर|शहर सहितजिलेभर में 17 सितंबर को देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना हुई। औद्योगिक इकाई और कई बड़े संस्थानों में मूर्ति भी विराजित किए गए। मशीनरी के काम से जुड़े लोगों ने विश्वकर्मा भगवान की पूजा अर्चना के लिए पहले से ही तैयारियां कर रखी थी। कारखानों के अलावा रिक्शा स्टैंड, बस स्टैंड, कंप्यूटर सेंटर और मशीनरी वर्कशाप में भगवान विश्वकर्मा की प्रमिता स्थापित की गई। घरों में भी मशीनी उपकरण की पूजा की गई। दोपहिया, फोर व्हीलर, ट्रक संचालकों, राइस मिलों, ऑटो पार्ट्स दुकानों, मैकेनिकों ने भी अपने अपने वाहन और उपकरण की पूजा कर प्रसाद चढ़ाया। शहर के नेताजी चौक, कचहरी चौक, केरा रोड, अकलतरा रोड सहित दो दर्जन स्थानों में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित की गई। इसके अलावा सारे के सारे ऑटो स्टैंड, आटोमोबाइल की दुकानों में यह पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 16 सितंबर की रात से ही दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सजाने का क्रम जारी रहा।
ढोल ताशों रंग गुलाल के साथ मूर्ति को वाहनों से लाया गया। सुबह इन प्रतिष्ठानों में मूर्ति की स्थापना की गई। इसके बाद बाजे बाजे के साथ पूजा पाठ की गई। मिठाइयों बांटी गई। पूरे शहर में गाजे बाजे की धुन गूंजता रहा। सबसे अधिक केरा रोड और कचहरी चौक में माहौल रहा। राजतिस्त्री कल्याण संघ द्वारा भाठापारा के चर्च मैदान में देव शिल्पी की प्रतिमा विराजित कर पूजा की गई।
प्रतिमा की हुई स्थापना
मालखरौदामालखरौदा तहसील के बगल में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। प्रवीण सोनी और उनके सहयोगी साथियों द्वारा मिल कर इस प्रतिमा को स्थापित किया गया है ग्राम पोता के चरौंदी रोड में भी भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर ग्राम सभी लोगो ने पूजा-अर्चना कर भगवान विश्वकर्मा से आशीर्वाद मांगा
चांपा में भी रही पर्व की धूम
भगवानविश्वकर्मा की जयंती चांपा में सबसे अधिक उत्साहपूर्वक मनाई गई। नगर के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में जगह- जगह भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित की गई थी। जहां सुबह से शाम तक पूजा अर्चना का दौर चलता रहा। पीआईएल के अलावा बिर्रा रोड, टैक्सी स्टैंड, ऑटो स्टैंड, बरपाली चौक, नया बस स्टैंड में ,अग्रसेन आईटीआई अन्य संस्थानों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है। भगवा