पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणेशोत्सव के बाद अब नवरात्र की होगी धूम

गणेशोत्सव के बाद अब नवरात्र की होगी धूम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरमें दुर्गा प्रतिमाएं बनने का काम तेज गति से जारी है। गणेश पर्व शुरू होने के साथ ही दुर्गा प्रतिमा बनाने का काम शुरू हो जाता है। गणेश पर्व पितृपक्ष के दिनों में मूर्तिकार प्रतिमाओं को निखारने का काम करते हैं। 25 सितंबर को नवरात्रि शुरू होने के साथ ही दुर्गा प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। इस जिले में प्रमुख आकर्षण रेलवे स्टेशन नैला का दुर्गा प्रतिमा होगा। जो नवर| से बनाया जा रहा है, इसके अलावा हीरा जड़ित, स्वर्ण रजत से मां की प्रतिमा श्रृंगार किया जाएगा। जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है।

गणेशोत्सव मनाने के बाद भक्त नवरात्र की तैयारी में लग गए हैं। मंदिरों एवं दुर्गोत्सव समितियों की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। नवरात्र महोत्सव 25 सितंबर से शुरू हो रहा है। मंदिरों में मनोकामना ज्योत प्रज्जवलित होंगे वही दुर्गा पंडालों में आकर्षक मूर्तियां विराजित की जाएगी। मूर्ति बनाने के कुम्हार व्यस्त हो गए है। कुम्हारों द्वारा कम समय होने के कारण आर्डर गणेश पक्ष के समय ही ले लिया गया है। मूर्तिकार दुर्गा प्रतिमा पहले केवल आर्डर में बना रहे थे, लेकिन लोगों की इमरजेंसी मांग को देखते हुए 5 से 10 मूर्तियां एक्स्ट्रा बना रहे हैं। मूर्तिकार अजय पाल ने बताया कि मूर्तियां बनाने का कार्य जोरों पर चल रहा है क्योंकि गणेश पक्ष के बाद मात्र 15 दिनों का ही समय बचता है जिसके कारण अब ज्यादा काम करना पड़ रहा है। इस साल दुर्गा प्रतिमाएं पिछले साल की अपेक्षा ज्यादा संख्या में बनाए गए हैं क्योंकि शहर के साथ-साथ गांवों की समितियां भी बड़ी संख्या में मूर्तियां बनवा रहे हैं। दुर्गा प्रतिमाओं के अलावा काली तथा नौ देवियों की प्रतिमाएं बनाई जा रही है। महंगाई से कोई भी अछूता नहीं बचा है जिसके कारण इस साल प्रतिमाओं के दर में वृद्धि होना स्वाभाविक है। मूर्ति बनाने में लगने वाले सभी आवश्यक सामानों के दामों में हर साल वृद्धि हो रही है लेकिन इस साल इनके दामों में वृद्धि सामान्य से ज्यादा होने के कारण इसका असर देखने को मिलेगा। प्रतिमा बनाने में लगने वाले सामानों में बत्ता, पैरा, कील, सुतली रस्सी , कलर तथा अभ्रक सहित अन्य सामग्रियों के मूल्य में वृद्धि हो चुकी है, जि सके कारण इस वर्ष भी प्रतिमा के दाम भी महंगे हो गए है।

नवर|के अलावा हीरा जड़ित स्वर्ण रजत से बनेगी मां की प्रतिमा -नैला रेलवे