- Hindi News
- जिस मंच से मंत्री गरजे थे वहीं से कांग्रेसी भी बरसे
जिस मंच से मंत्री गरजे थे वहीं से कांग्रेसी भी बरसे
स्वास्थ्य मंत्री ने की थी कांग्रेस पर टिप्पणी, पीसीसी अध्यक्ष ने सीएम के खिलाफ निकाली भड़ास
जांजगीर|जिलामुख्यालयके कचहरी चौक के जिस मंच पर चार दिन पहले छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य जिला के प्रभारी मंत्री अमर अग्रवाल गरजे थे, उसी मंच से सोमवार को पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल और अन्य कांग्रेस नेता भाजपा पर जमकर बरसे। मंत्री ने बैरिस्टर समारोह के दौरान कांग्रेस पार्टी पर टिप्पणी की थी।
मंत्री अमर अग्रवाल ने 19 सितंबर को बैरिस्टर स्मृति समारोह के दूसरे दिन बैरिस्टर ठा. छेदीलाल की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद मंच से कहा था कि भाजपा तो देश के सभी महापुरुषों का सम्मान करती है और उनकी प्रतिमा लगवाई जा रही है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि हम सभी चौक-चौराहों पर एक ही परिवार की मूर्ति लगाने के पक्षधर नहीं हैं। इस मौके पर कांग्रेसी विधायक मोतीलाल देवांगन समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के बाद से ही कांग्रेसियों में कुलबुलाहट थी और सोमवार को जब पीसीसी अध्यक्ष की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ तो जमकर भड़ास निकाली गई। भाजपा सरकार, मुख्यमंत्री रमन सिंह और मंत्री अमर अग्रवाल को कांग्रेसियों -शेषपेज 12
नेआड़े हाथों लिया। पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस देशभक्तों का सम्मान करती है, इसलिए बलिदानियों की प्रतिमा लगाई गई लेकिन भाजपा शासन में तो मंत्री ने अपने पिताजी की प्रतिमा लगवा ली है। श्री बघेल ने कहा कि उनकी पार्टी महा पुरूषों का सम्मान करती है और आगे भी करती रहेगी, भले ही विरोधी कुछ भी कहते रहें। राशनकार्ड के मुद्दे पर भाजपा को अाड़े हाथ लेते हुए कहा कि विधान सभा चुनाव से पहले भाजपा ने महिलाओं के नाम पर राशन कार्ड बनाकर उन्हें घर का मुखिया बना दिया, बाद में परिभाषा बदल कर कार्ड निरस्त कर दिया गया। या तो अधिकारियों ने बनाने में गलती की या काटना गलत है, ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। श्री बघेल ने धान खरीदी के लिए किसानों को पंजीयन कराने के नाम पर परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने धान पर बोनस देने वाले राज्यों का चावल एफसीआई में नहीं लेने का फरमान जारी किया है, इसलिए यह फंडा अपनाया जा रहा है। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि प्रदेश में मजदूरों को मनरेगा में काम नहीं मिल र