फेरीवाले को लूटने वाले गिरफ्तार
जांजगीर|फेरी लगाकरचुड़ी बेचने वाले को लूटने वाले तीन आरोपियों को शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 16 सितंबर कोग्राम कोदाई जिला हरदोई (उप्र) निवासी दिधेश कुमार पिता श्यामलाल राठौर ग्राम महका चुड़ी बेचने गया था वह शाम को लौट रहा था। राहौद और महका के बीच बाइक सवार तीन युवकों ने फेरी वाले को रोका और मारपीट करते हुए उसके पास से 45 सौ रुपए एक मोबाइल लूट लिया। पुलिस विवेचना कर रही थी।
पुलिस ने तीन आरोपियों अरूण कुमार पटेल राहौद, लवकुमार केंवट और पिंटू यादव से लूट की रकम और मोबाइल बरामद किया आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।