पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएमओ ने नहीं दी तनख्वाह

बीएमओ ने नहीं दी तनख्वाह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जांजगीर| दसमाह से तनख्वाह नहीं मिलने से परेशान स्वास्थ्य विभाग के एक सुपरवाइजर ने पामगढ़ बीएमओ पर जबरन परेशान करने का आरोप लगाया है। कलेक्टर ने सीए एमएचओ को बीएमओ को शोकॉज नोटिस देने कहा है। शिकायत के अनुसार पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेक्टर सुपरवाइजर आरएस सिंह को जनवरी से तनख्वाह नहीं मिल पाई है। उसका आरोप है कि बीएमओ डाहिरे द्वारा जबरन उसे कार्य में लापरवाह बताकर प्रताड़ित करते हुए जनवरी माह की तनख्वाह रोक दी गई। इस बीच उसका ट्रांसफर जैजैपुर सीएचसी हो गया। उसने जैजैपुर के ठठारी में कार्य भार ग्रहण कर लिया। पामगढ़ से ट्रांसफर के बाद अब उसे जैजैपुर में भी वेतन नहीं मिल रहा है। दस माह से वेतन नहीं मिलने से उसे अपने परिवार का पालन पोषण करने में दिक्कतें हो रही है। सोमवार को वह अपनी प|ी और बच्चों के साथ कलेक्टोरेट पहुंचा और जनदर्शन में बीएमओ की शिकायत की। कलेक्टर ने सीएमएचओ को पामगढ़ बीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने कहा है।