- Hindi News
- मौसम के बदलते तेवर से लोगों की बिगड़ रही सेहत
मौसम के बदलते तेवर से लोगों की बिगड़ रही सेहत
पल-पलबदल रहे मौसम से लोग अपने आप ढाल नहीं पा रहे नतीजतन बीमारी के चपेट में जा रहे हैं। इसके अलावा नपा द्वारा नाली की साफ-सफाई मच्छर के लिए फॉगिंग का भी चलना एक कारण है। अभी जिला चिकित्सालय में डायरिया, मलेरिया, पीलिया मौसमी बीमारी सहित हर प्रकार के मरीज भर्ती है, जिसमें डायरिया का एक मरीज जिला मुख्यालय का भी है।
मौसम के बार-बार बदलते रुख ने आम जनजीवन को बेहाल कर रखा है। सैकड़ों की तादाद में शहर में लोग बीमार पड़ रहे हैं। वायरल, टाइफाइड, मलेरिया जैसी बीमारियां पैर पसार चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग के जागरूकता कार्यक्रम फेल हो गए हैं। हालात ऐसे हैं कि गांवों से मरीजों की भीड़ शहर के सरकारी और निजी अस्पतालों में पहुंच रही है। जिला अस्पताल में डॉक्टरों के केबिन में से लेकर दवा काउंटर तक भीड़ नजर रही है। जिलेभर में मौसमी बीमारियों का प्रकोप चल रहा है। अलग-अलग इलाकों से सर्दी-बुखार डायरिया के मरीज जिला अस्पताल में पहुंच रहे हैं। दर्जनों मरीज तो प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। कभी बारिश-बूंदाबांदी तो कभी धूप, इससे मौसम में उमस और गर्मी हो रही है। यह मौसम सबसे ज्यादा खतरनाक होता है। पानी में खराबी और खान-पान में जरा सी लापरवाही सीधे बीमार कर रही है। इन दिनों अस्पताल में सबसे ज्यादा मरीज वायरल फीवर के रहे हैं।
इसके अलावा डायरिया के भी मरीज पहुंच रहे है। अभी जिला अस्पताल में डायरिया से पीड़ित जमुना बाई कोरबी, धनबाई पामगढ़ जांजगीर से ही 14 साल का रोशन भर्ती है। इसके अलावा मलेरिया और पीलिया की रमा बाई बंजारे और गंगा बाई भी भर्ती हैं। जिला अस्पताल के साथ ही जिले के अन्य सरकारी अस्पताल प्राइवेट क्लीनिक में मरीजों की संख्या बढ़ी है।
मनमाफिक दवा लेने से खतरा
मौसममें बदलाव होने के दौरान गरिष्ठ भोजन करने से दूर रहें। छिटपुट बीमारियां भी आपकी सेहत के लिए गंभीर बन सकती है। मनमाफिक दवाइयां लेने के बजाय स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर जांच करवाएं। डॉक्टरों की सलाह से ही दवाइयां लें। कई बार सिर दर्द किया तो टेबलेट ले लेेते हैं, लेकिन छुटपुट बीमारियों के लिए गोली का सेवन नहीं करना चाहिए, इससे सेहत पर प्रभाव पड़ता है, लोग सेहत की परवाह किए बिना ही कई बार बिना डाक्टरी सलाह के ही अनाप-शनाप गोलियों को सेवन कर शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं।
मौसम का मिजाज पल- पल में बदल रहा है। अभी 4