पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्डों में जहां तहां पसरी गंदगी,आदेश के बाद भी नहीं ध्यान

वार्डों में जहां तहां पसरी गंदगी,आदेश के बाद भी नहीं ध्यान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छभारत बनाने के लिए पूरे देश में प्रधानमंत्री के निर्देश पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन इसका असर जिला मुख्यालय में नजर नहीं रहा है। नगर पालिका जांजगीर- नैला द्वारा प्रतिमाह करीब माह लाखों रुपए सफाई के लिए खर्च करने के बाद भी नगर में गंदगी का आलम है। वार्डों में जगह- जगह कचरे का ढेर है और नालियां भी जाम हैं। नगर में विकास और सफाई का जिम्मा नगरपालिका का है लेकिन नपा अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर पा रही है। बारिश होते ही नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगता है। जिसका खामियाजा नगरवासियों को उठाना पड़ रहा है। नपा की उदासीनता के चलते अधिकांश वार्डों में गंदगी है। नगरीय निकाय का चुनाव भी दो माह बाद होना है। इस चुनाव में सफाई भी एक अहम मुद्दा होगा। स्वच्छता की अलख जगाने सरकार कई प्रकार की योजनाएं संचालित कर रही है लेकिन शहर में इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है। नपा द्वारा सफाई के लिए हर साल लाखों का खर्च किया जा रहा है लेकिन इसके बावजूद शहर साफ सफाई से कोसों दूर है। -शेषपेज 14





नगरपालिका के हर वार्ड में कचरे का ढेर आसानी से देखा जा सकता है। ये कचरे के ढेर नपा द्वारा साफ सफाई कराने के दावे को खोखला साबित कर रहे हैं। हालांकि सफाई अमला वार्डों में जाकर कंटेनर से कचरा उठाकर अन्यत्र ले जाता है लेकिन जिन जगहों पर कचरा फेंका जाता है वह शहरी इलाके का ही एक हिस्सा है। जहां नजदीक ही कालेज एफसीआई गोदाम श्रम कार्यालय अन्य विभागों के दफ्तर हैं। खोखरा अन्य गांव जाने का यह मुख्य मार्ग होने के कारण यहां से लोग अक्सर गुजरते रहते हैं। जिससे शहर गंदगी से सराबोर नजर आता है। ऐसे में शासन-प्रशासन द्वारा सफाई के लिए चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान भी पूर्णत: निरर्थक साबित हो रहा है। कचरे को खुले मैदान में फेंक देने से वह इधर-उधर बिखर जाता है, जिससे सड़क पर बिखर जाती है। कई बार पालिका प्रशासन द्वारा कचरा को नष्ट करने आग में जलाने की पहल की जाती है लेकिन इससे भी आसपास के कार्यालयों सहित लोगों के लिए खतरे की आशंका बनी रहती है। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर से बाहर खाली इलाके में गड्ढे खोदकर कचरा डालने की जरूरत है। अपशिष्ट प्रबंधन के माध्यम से कचरे को नष्ट कर इसका उपयोग जैविक खाद के रुप में किया जा सकता है। जिससे शहरवासियों को कचरे की गंदगी से निजात मिलेगी, इसके साथ ही