पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कब्र से निकाला शव, पति हिरासत में

कब्र से निकाला शव, पति हिरासत में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पच्चीसदिन पहले घर से लापता महिला की लाश उसके घर की ही बाड़ी में ढ़ाई फीट नीचे गड्ढे में मिली। उसके सिर पर कुल्हाड़ी से चोट के निशान हैं। शनिवार को उसकी लाश कब्र को खोद कर निकाली गई। हत्या करने के बाद शव को दफना दिया गया था। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया है।

मामला डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़पार का है। मुड़पार की महिला आरा बाई (40 वर्ष) पति प्रताप सिंह (64 वर्ष) 1 सितंबर की रात से अचानक लापता हो गई। दो तीन दिनों तक जब वह नहीं दिखी तो महिला की बेटी जिसकी शादी उसी गांव में हुई है उसने अपनी मौसी के घर पता किया। वहां भी उसकी मां नहीं थी। इसके बाद अपनी मां की जानकारी लेने के लिए अपनी मौसी के साथ प्रताप सिहं के घर गई तो उसने बताया कि आरा बाई कमाने खाने दिल्ली चली गई है। महिला की बेटी ने अपनी नानी शुकवारा बाई को अपनी मां की जानकारी दी तब उसकी नानी भी पता करने मुड़ापार पहुंची तब भी प्रताप ने उसके दिल्ली जाने की जानकारी दी। लेकिन महिला के घर वालों को उसके अकेले दिल्ली जाने की बात जंची नहीं। पूरे गांव में उसके लापता होने की चर्चा होने लगी तथा अफवाहों का बाजार भी गर्म होने लगा। इसलिए शुकवारा बाई ने आराबाई के गुमशुदगी की सूचना थाने में दी थी। गुम इंसान की जांच पुलिस कर रही थी। टीआई उमेश मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को संदेह के आधार पर महिला के घर बाड़ी की जांच की गई। बाड़ी में सब्जी की फसल लगाई गई है। उसी बाड़ी में नई मिट्टी से बना गड्ढा दिखा तो उस गड्ढ़े को खोदने के लिए प्रताप सिंह पर दबाव बनाया गया। दबाव में आकर उसने गड्ढा खोदने से पहले ही शव को दफनाने की बात स्वीकार ली। एसडीएम की अनुमति से शव को निकाला गया और मौके पर ही उसका पीएम किया गया। उसे हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी प्रताप सिंह की उम्र 64 वर्ष है। महिला उसकी छठवीं प|ी थी। इस महिला के साथ जब उसने शादी की तो एक पांच साल की बच्ची भी थी।

जिसे उसने अपने साथ रखा था उसकी शादी भी उसने की थी।

मुझे मारना चाहती थी इसलिए मार दिया

पूछताछमें प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि 1 सितंबर को उसका आराबाई से विवाद हुआ तो आराबाई ने उसे ही रस्सी से बांधकर मारने का प्रयास किया। शराब के नशे में होने के बाद भी उसने अपनी जान बचा ली। इसके बाद उसने अपनी प|ी को ही मारने का प्लान बना लिया। रात लगभग 1 बजे जब आराबाई उठकर बाड़ी