किसान को मिली तकनीकी जानकारी
जांजगीर.हरित क्रांतियोजना के तहत जिले के 241 गांवों में किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर में किसानों को वैज्ञानिक तकनीक एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि विकासखंड अकलतरा के ग्राम पोड़ीदल्हा के सौ हेक्टेयर रकबा में हाईब्रिड धान जेकेआरएच 401 फसल का प्रदर्शन किया गया है। यहां आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दौरान किसानों को प्रदर्शन फसल का अवलोकन कराया गया। उन्हें हाईब्रिड धान के महत्व एवं लाभ से अवगत कराया गया।
इसी प्रकार जैविक पद्धति से धान की खेती की जानकारी दी गई।