शिक्षाकर्मियों ने की पदोन्नति की मांग
शिक्षाकर्मियों ने की पदोन्नति की मांग
जांजगीर| छगशिक्षाकर्मी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने नवपदस्थ जिपं सीईओ शिव अनंत तयाल से भेंटकर लंबित पदोन्नति सूची जारी करते हुए काउंसिलिंग की तिथि निर्धारित करने की मांग की। शिक्षाकर्मियों से जुड़ी समस्याओं से भी अवगत कराया गया। सीईओ ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ 16 दिसंबर को बैठक कर उचित पहल किए जाने की बात कही। प्रतिनिधि मंडल में संघ के प्रदेश महासचिव बसंत चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह, सचिव बोधीराम साहू प्रमुख रूप से शामिल थे।