पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौसम के बदले मिजाज से बारिश की संभावना, िकसान चिंतित

मौसम के बदले मिजाज से बारिश की संभावना, िकसान चिंतित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुरूवारको शहर समेत जिलेभर में मौसम का दो अलग-अलग मिजाज देखने को मिला। सुबह तीखी धूप से लोग हलाकान थे और दोपहर में अचानक आसमान पर बादल छा गए। धूप पूरी तरह गायब हो गई। इसके बाद धूप बादल का लुकाछिपी का खेल चलता रहा।

^गुरूवार को जिला सहित प्रदेश में मौसम परिवर्तन के कारण बदली था। 15 दिसंबर तक मौसम ऐसा ही रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू काश्मीर की ओर से नमी रही है। बारिश की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। गोपालराव, मौसमनिदेशक रायपुर

मौसम में परिवर्तन

मौसमवैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण अभी मौसम में परिवर्तन हुआ है। इसी के कारण वातावरण में नमी रही है। तीन दिन तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। बदली के कारण शुक्रवार से तापमान बढ़ेगा। इसी बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की भी संभावना बनी हुई है।

जांजगीर| गुरूवारको दिनभर बदली छाई रही, इससे किसानों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है। इस बार वैसे भी लेट हो जाने से कारण लेट वेरायटी का धान अभी कटाई होना भी बाकी है और कईयों के खलिहान में ही धान पड़ा हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी तीन दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। आगे बारिश की भी संभावना है।

गुरूवार को सुबह से छाई बदली से एक बार फिर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच दी है। पहले से ही किसान बारिश नहीं होने से बोआई में पिछड़े गए, उसके बाद अक्टूबर माह में हुई बारिश से धान की फसल गिर गई थी। बहुत से किसानों का इसमें नुकसान भी हुआ था। उसके बाद धान कटाई मिंजाई के समय में फिर बदली से किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। धान की फसल कटकर खलिहान पहुंच गई है और मिंजाई चल रही है। कई स्थानों पर धान का करपा अभी भी खेतों में पड़ा हुआ है। मौसम के बदले मिजाज से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी है। उन्हें इस बात का डर सता रहा है कि बारिश हुई तो धान की क्वालिटी पर फर्क पड़ेगा। धान खरीदी केंद्रों में भी क्वालिटी की जांच के बाद ही खरीदी की जा रही है। धान डैमेज होने पर बिचौलियों के पास औने-पौने पौने दाम में बेचना पड़ेगा, जो किसान मिंजाई कार्य में व्यस्त हैं उन्हें भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादातर धान कटकर खलिहानों में पड़ा है, जिसके भीगने का डर सता रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि तीन दिन तक मौसम में नमी और बदली रहेगी। इस दौरान बारिश होने की भ