पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगरीय क्षेत्रों में सभा जुलूस के लिए अनुमति जरूरी

नगरीय क्षेत्रों में सभा जुलूस के लिए अनुमति जरूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टिकट के लिए दावेदारों की लगी टकटकी

नगरीयनिकाय चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए अंतिम तिथि नजदीक रही है। मात्र चार दिन शेष है, लेकिन अभी तक प्रदेश की दोनों राजनीतिक दलों ने अध्यक्ष पद के लिए तो दूर पार्षद के लिए भी चुनाव लड़ने वालों की घोषणा नहीं की है। जिन लोगों को संकेत हो गया है, वे चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन अध्यक्ष पद के लिए दोनों दल वेट एंड सी का पॉलिसी के तहत एक दूसरे के प्रत्याशियों की घोषणा पर नजर जमाए हुए हैं। हालांकि बुधवार को बिलासपुर में हुई संभागीय बैठक में भाजपा द्वारा जिले के चारों नगरपालिका के लिए अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगने का दावा किया जा रहा है। इसकी औपचारिक घोषणा एक दो दिन में हो सकती है।

नगर निकाय चुनाव के लिए डूगडूगी बज गई है। नामांकन की प्रक्रिया भी 8 दिसंबर से प्रारंभ हो गई है, पर राजनीतिक दलों में अभी भी तूफान से पहले की शांति पसरी हुई है। पार्षद से लेकर अध्यक्ष तक के दावेदार अपने आकाओं से संपर्क बनाए हुए हैं। टिकट की उम्मीद में दावेदार नामांकन फार्म खरीद रहे हैं और कुछ अभ्यर्थी फार्म भी जमा कर रहे हैं, लेकिन खुलकर अपनी दावेदारी नहीं जता पा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की संभाग स्तरीय बैठक बुधवार को बिलासपुर में हुई। बैठक में जांजगीर- नैला नगरपालिका के लिए मालती रात्रे, चांपा के लिए पुरुषोत्तम शर्मा, सक्ती के लिए कन्हैया गोयल और अकलतरा नपा के अध्यक्ष पद के लिए राजेश्वर पाटले के नाम पर सहमति बन गई है। औपचारिक घोषणा रायपुर में दो दिनों बाद हो सकती है। कांग्रेस में अभी भी सहमति नहीं बन पाई है। बताया जाता है कि विधायकों, लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ चुके अभ्यर्थियों की अनुशंसित सूची पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल के पास पहुंच गई है। 13 दिसंबर को रायपुर में निर्णय लिया जा सकता है। फिर भी जिन नामों की चर्चा है उनमें जांजगीर-नैला के लिए तान्या अनुरागी, बृज पैगवार, प्रभादेवी टंडन, उत्तरा खूंटे का नाम पैनल में है। इसी प्रकार चांपा में विजय सोनी, राजेश अग्रवाल, नागेंद्र गुप्ता, अजय बंसल, अवधेश गुप्ता, उपकार सिंह ढिल्लो का नाम चर्चा में है। सक्ती से श्याम सुंदर अग्रवाल और दिगंबर चौबे तो अकलतरा से वर्तमान अध्यक्ष खुलन सोनवानी और दिलीप खांडे के नाम पैनल में शामिल हैं।-शेष पेज16 पर

जल्दबाजी में यह तरीका अपनाएंगे -