ट्रेनिंग के लिए नामांकन 15 तक
जांजगीर|थल सेनाभर्ती रैली में जिले के जो आवेदक शारीरिक परीक्षा एवं चिकित्सा परीक्षण में उत्तीर्ण हुए हैं, उन्हें जनवरी-फरवरी 15 में होने वाली लिखित परीक्षा के लिए निशुल्क आवासीय ट्रेनिंग दी जाएगी। व्यवस्था जिला पंचायत के प्रशिक्षण हॉल में की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी केएन पटेल ने बताया कि अभ्यर्थियों 15 दिसंबर तक जिला रोजगार कार्यालय में नामांकन कराना होगा। प्रशिक्षणार्थियों को पूर्व वर्षों के प्रश्नपत्र एवं मॉडल पेपर के आधार पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।