चुनाव संबंधी प्रशिक्षण 14 से
जांजगीर| नगरीयनिकाय चुनाव के संबंध में मतदान दलों के प्रथम चरण का प्रशिक्षण 14 दिसंबर और द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 21 दिसंबर को अनुभाग स्तर पर होगा। इसी तरह मतगणना दलों के प्रथम चरण का प्रशिक्षण 20 दिसंबर को अनुभाग स्तर पर होगा। द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 1 जनवरी को नगर पालिका एवं नगर पंचायत स्तर पर आयोजित किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती चन्द्रकांता ध्रुव ने सभी रिटर्निंग सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को मतगणना दलों का प्रशिक्षण निर्धारित तिथियों में कराने के निर्देश जारी किए हैं।