- Hindi News
- निकायों में परचम लहराने मंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
निकायों में परचम लहराने मंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
नगरीयनिकायों को फतह करने के लिए भाजपा की तैयारी प्रारंभ हो गई है। निकायों में भगवा फहराने के लिए सरकार ने नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल को जिम्मेदारी दी है। श्री अग्रवाल सोमवार को जांजगीर पहुंचे और कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें रिचार्ज किया और निकाय फतह करने के लिए जरूरी टिप्स भी दिए।
जिले में चार नगरपालिका जांजगीर- नैला, अकलतरा, चांपा, सक्ती ग्यारह नगरपंचायत सहित पंद्रह नगरीय निकाय हैं। इस समय कई नगरीय निकायों में कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित हैं।
]प्रदेश में हैट्रिक बनाने के बाद पहली बार हो रहे नगरीय निकाय चुनावों को भाजपा हल्के में नहीं लेना चाह रही है। उसकी कोशिश सभी निकायों में अपना अध्यक्ष बनाने की है। इस काम के लिए नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने बागडोर थाम ली है। उन्हें निकाय में कराए गए कार्यों अाैर जरूरतों की अच्छी तरह जानकारी है। सोमवार को श्री अग्रवाल जिले के दौरे पर थे। उन्होंने अकलतरा और जांजगीर में बैठक ली। स्थानीय शारदा मंगलम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि नगर के विकास के लिए सरकार ने फंड के आबंटन में कोई कमी नहीं की है। आगे भी कोई रोड़ा नहीं रहेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा नगरपालिका क्षेत्र में कराए गए कार्यों और दी गई राशि की जानकारी ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक पहुंचाएं। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि भाजपा का उम्मीदवार अध्यक्ष बनता है तो नगर विकास की जिम्मेदारी उनकी है। सभा को सांसद श्रीमती कमला पाटले, विधान सभा के पूर्व उपाध्यक्ष नारायण चंदेल, पामगढ़ विधायक अंबेश जांगड़े, सक्ती विधायक खिलावन साहू, गिरधर गुप्ता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र राणा ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
दावेदार रहे सक्रिय
जांजगीरनपा के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए बहुत से लोगों ने मंशा बना ली थी। लेकिन आरक्षण के बाद स्थिति बदल गई है। अजा महिला सीट होने के कारण कइयों के अरमान धरे के धरे रह गए हैं। अभी तक लड़ने के लिए ताल ठोंकने वाले अब अपनी प|ी को अागे कर पर्दे के पीछे की भूमिका निभाने की तैयारी में। हालांकि स्थिति बदलने से दावेदारों की संख्या में कमी आई है। चुनाव की संभावनाओं पर मंथन करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में केवल अध्यक्ष बल्कि प