पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवी आराधना के लिए सजने लगे मंदिर

देवी आराधना के लिए सजने लगे मंदिर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पितृपक्षखत्म होते ही समूचा अंचल देवी की आराधना में लीन हो जाएगा। देवी मंदिरों में आदिशक्ति की आराधना की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। शारदीय नवरात्र 23 सितंबर से शुरू होगा। चंद्रपुर, खोखरा, हरदी, सिद्ध देवी पहरिया पाठ सहित सभी प्रमुख देवी मंदिरों में नवरात्रि पर मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए जाएंगे।

इसके अलावा जगह- जगह पंडाल बनाकर नौ दिनों तक विशेष पूजा-आराधना की जाएगी। दुर्गा की मूर्तियां बनाने पश्चिम बंगाल के मूर्तिकार दिन रात जुटे हुए हैं। देवी मंदिरों में रंग-रोगन के साथ अन्य तैयारियां की जा रही हैं। नवरात्र के दौरान प्रतिदिन देवी की विशेष आराधना होगी, रात में जसगीत स्पर्धा आयोजित की जाएगी। शहर के पुरानी बस्ती स्थित देवी दाई मंदिर में ज्योति कलश के लिए विशेष पंडाल बनाया जा रहा है। चंद्रपुर के मां चंद्रहासिनी मंदिर, हरदी के महामाया मंदिर, अड़भार अष्टभुजी मंदिर में भी रंगरोगन और सफाई का काम चल रहा है।

सक्रिय हुईं समितियां

नवरात्रकरीब आते ही शहर में दुर्गोत्सव समितियों की सक्रियता भी बढ़ गई है। जगह-जगह दुर्गा पंडाल बनाए जाने लगे हैं। नवरात्र के नौ दिनों तक पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ेगी। शहर में रेलवे स्टेशन के पास देवी प्रतिमा के अलावा झांकियां भी आकर्षण का केंद्र होगी।