गांवों में स्वास्थ्य शिविर आज
जांजगीर|जिले केसभी विकासखंडों के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में 9 सितंबर से विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन स्वास्थ्य शिविरों में पैथालॉजी की सुविधा भी मुहैया कराई जा रही है ताकि ग्रामीणों की शिविर स्थल पर स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जांच हो सके। इसी कड़ी में 16 सितंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केरा, धनगांव, बरेकेलकला, घीवरा, और बरगड़ी में शिविर लगाया जाएगा।