जाति प्रमाण पत्र के लिए कैंप आज
जांजगीर|स्कूलों मेंअध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं का स्थायी जाति, निवास आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए हायर सेकंडरी स्कूलों में शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 16 सितंबर को बोड़सरा, ढोरला, सोनसरी, बिर्रा, भिलौनी, देवरघटा, खैरा, खजुरानी और अड़भार के स्कूल में शिविर का आयोजन किया जाएगा।