पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पितरों की याद में लगाएं एक पौधा: गुप्ता

पितरों की याद में लगाएं एक पौधा: गुप्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपंचायत राहौद के पुराना हायर सेकेंडरी स्कूल में आयुर्वेद चिकित्सा विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नपं अध्यक्ष संतोष गुप्ता थे। उन्होंने कहा कि जड़ी बूटियां हमारे देश की प्राचीन दवाइयां है। हमारे देश के ऋषि मुनियों ने आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति प्रारंभ की है।

आयुर्वेदिक दवाओं का साइड इफेक्ट नहीं होता, ये दवाइयां स्वास्थ्य के लिए लाभदायक ही होती हैं। उन्होंनेे कहा कि पितृ पक्ष में प्रत्येक व्यक्ति को अपने पूर्वजों की याद में एक औषधि का पौधा जरूर लगाना चाहिए। उन्होंन नगर में 500 पौधे रोपित करने का लक्ष्य भी रखा है। नगर पंचायत अध्यक्ष श्री गुप्ता कार्यक्रम अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने शिशु मंदिर, देवांगन समाज और हनुमान कुटी मंदिर के लिए एक- एक वाटर कूलर देने की घोषणा की। इससे पहले लोगों को आयुर्वेद के लिए जागरूक करने औषधियों का उपयोग बताने के लिए नगर की गलियों में जागरूकता रैली निकाली गई जो नगर भ्रमण के बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंची।

डॉ. रश्मि गुप्त ने आयुर्वेद की अवधारणा की जानकारी दी। जांच शिविर में 342 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। रजनी कश्यप द्वारा 45 लोगों का रक्त परीक्षण भी किया गया। शिविर में डॉ. अरूण सिंह, डॉ. एसपी मिश्रा, डॉ. सुनंदा गोस्वामी डॉ. रश्मि चतुर्वेदी द्वारा लोगों का उपचार कर दवाइयां वितरीत की गई।

शिविर को संबोधित करते अतिथि।