- Hindi News
- जहर सेवन से महिला की मौत, मां की मौत से तीन बच्चे हो गए अनाथ
जहर सेवन से महिला की मौत, मां की मौत से तीन बच्चे हो गए अनाथ
जांजगीर| तीनबच्चों की मां ने रविवार की रात अज्ञात कारण से जहर का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना जांजगीर थाना क्षेत्र के बनारी की है। पुलिस के अनुसार राजेंद्र कारे महामाया राइस मिल में हमाली करता है। उसकी शादी वर्ष 2009 में कमला बाई के साथ हुई थी। रविवार को उसके दो बच्चे लुतरा गए थे। रात में खाना खाने के बाद दोनों सो गए। रात करीब 2 बजे डेढ़ माह का बच्चा राेने लगा तो राजेंद्र उठा तब उसकी प|ी ने जहर सेवन करने की बात बताई। उसे रात में ही अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस विवेचना कर रही है।