पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधिक साक्षरता शिविर लगाकर पक्षकारों को दी कानून की जानकारी

विधिक साक्षरता शिविर लगाकर पक्षकारों को दी कानून की जानकारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जांजगीर| जिलान्यायालय जांजगीर में विधिक साक्षरता शिविर लगाकर पक्षकारों को कानून की जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती विभा पाण्डेय, अपर जिला न्यायाधीश एफटीसी जांजगीर जयदीप विजय निमोणकर, द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश पंकज कुमार सिन्हा अौर व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 नरेन्द्र कुमार नेताम ने कानूनी जानकारियां दी। शिविर में उपस्थित लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में बताया गया। आबकारी अधिनियम, मोटरयान अधिनियम, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण अधिनियम, बाल श्रम एवं बाल विवाह प्रतिशेध अधिनियम, शिक्षा के अधिकार अधिनियम, घरेलू हिसंा से महिला का संरक्षण अधिनियम, दहेज प्रतिशेध अधिनियम एवं महिलाओं तथा बच्चों के अधिकार के संबंध में बताया गया।



साथ ही सीप्रोसीन 500 जैसी अमानक दवाओं के उपयोग करने संबंधी जानकारी दी गई।

----------