- Hindi News
- शिक्षाकर्मियों के संविलियन की सीएम से मांग
शिक्षाकर्मियों के संविलियन की सीएम से मांग
जांजगीर|छत्तीसगढ शिक्षाकर्मीसंघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री रमन सिंह से उनके निवास में मुलाकात कर शिक्षक पंचायत संवर्ग की समस्याओं से अवगत कराया। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उप्र की तर्ज पर प्रदेश में भी शिक्षक पंचायत संवर्ग को नियमित शिक्षक में संविलियन की मांग रखी, साथ ही पुनरीक्षित वेतनमान के क्रियान्वयन के लिए आदेश जारी करने का आग्रह भी किया। प्रतिनिधिमंडल में प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा, मनोज सनाड्य,प्रदेश महासचिव बसंत चतुर्वेदी, गिरिजाशंकर शुक्ला, संतोष सिंह, गुरूदेव राठौर, सत्येन्द्र सिंह, बोधीराम साहू शामिल थे।