पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरपंचों के दबाव में पामगढ़ के प्रोग्रामर ने छोड़ी नौकरी

सरपंचों के दबाव में पामगढ़ के प्रोग्रामर ने छोड़ी नौकरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनरेग्समें फर्जीवाड़े में हुई कार्रवाई के बाद अब लोगों को अपनी नौकरी जाने का डर सता रहा है। सरपंच, सचिव मनरेगा के कर्मचारियों पर दस्तावेजों में हस्ताक्षर करने के लिए दबाव बना रहे हैं। वहीं कई लोग खुद को बचाने के लिए हस्ताक्षर करने से इनकार कर रहे हैं। हस्ताक्षर नहीं करने की जिद में पामगढ़ के सहायक प्रोग्रामर ने त्यागपत्र भी दे दिया है। इससे पहले डभरा के कार्यक्रम अधिकारी ने भी चार दिनों पहले त्याग पत्र दिया था।

जिले के मालखरौदा ब्लॉक के 11 पामगढ़ ब्लॉक की 9 ग्राम पंचायतों में क्षमता से अधिक काम कराने का मामला सामने आने के बाद जिला पंचायत द्वारा इन पंचायतों के कार्यों की जांच कराई जा रही है। मालखरौदा ब्लॉक की जांच भी पूरी हो गई है, वहां दोषी पाए जाने पर दर्जन भर कर्मचारियों की संविदा सेवा समाप्त कर दी गई है, वहीं जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित जनपदों के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भी एफआईआर करने के आदेश दिए गए हैं। हालांकि अभी तक किसी के खिलाफ एफआईआर रजिस्टर नहीं हो पाई है। लेकिन इस कार्रवाई से अन्य ब्लॉक के लोग डर गए हैं। अब उन्हें कार्रवाई की भी चिंता सता रही है। जिन पंचायतों के दस्तावेज अभी तक अधूरे हैं, उनमें जनपद के अधिकारियों के हस्ताक्षर नहीं हो पाए हैं अब ऐसे लोग अपने दस्तावेजों में येनकेन प्रकारेण हस्ताक्षर कराने के मूड में है। पामगढ़ के सरपंचों ने मनरेगा के सहायक प्रोग्रामर विवेक अग्रवाल पर दस्तावेजों में हस्ताक्षर करने के लिए दबाव बनाया। उसने कई दिनों तक हस्ताक्षर करने से इनकार किया। लगातार जनप्रतिनिधियों का दबाव बढ़ने पर उसने बुधवार को अपना त्यागपत्र दे दिया। हालांकि सीईअो जनपद पंचायत को दिए अपने पत्र में उसने त्यागपत्र की कोई वजह नहीं लिखी है। सीईओ ने उसका त्यागपत्र सईओ जिला पंचायत को फारवर्ड कर दिया है।

^सहा. प्रोग्रामर ने पत्र दिया है,जिसमे काम के कारण त्याग पत्र देने का उल्लेख है, दबाव की बात नहीं लिखी गई है। मैने वह पत्र सीईओ जिला पंचायत को फारवर्ड कर दिया है। डीएसयादव, सीईओजनपद पंचायत पामगढ़

^सहायक प्रोग्रामर पामगढ़ ने सरपंचों के दबाव के कारण त्यागपत्र देने की बात कही है। जिला पंचायत द्वारा दो सदस्यीय दल का गठन कर पामगढ़ जांच के लिए भेजा गया है। तारनप्रकाशसिन्हा, सीईओजिला पंचायत

मजदूरी के लिए पहुंचे कलेक्टोरेट

पामगढ़विकासखंड के मुलमुला के मजदूर गुरूव