पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले को जल्द मिलेगी ब्लड बैंक की सौगात, अब नहीं होगी परेशानी

जिले को जल्द मिलेगी ब्लड बैंक की सौगात, अब नहीं होगी परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रक्तही मानव शरीर रूपी गाड़ी को चलाने वाली ईंधन है। ब्लड के बिना मानव जीवन की कल्पना बेकार है। रक्त का दान महादान है क्योंकि इससे किसी को जिंदगी मिल सकती है। लोग रक्तदान करना भी चाहते हैं, विडंबना यह है कि जिले में रक्तदान के लिए कोई विशेष व्यवस्था भी नहीं है। जिला बने डेढ़ दशक हो जाने के बाद भी लोगों को यह सुविधा नहीं मिल पाई , जिससे कइयों को अपने जान से भी हाथ धोना पड़ता था और कई व्यक्ति इधर-उधर भटकने मजबूर थे। लेकिन अब जिले के लोगों को ब्लड के भटकना नहीं पड़ेगा। क्योंकि जिला चिकित्सालय में बहुत जल्द ही ब्लड बैंक खुलने वाला है।

जिले को बहुत जल्द ब्लड बैंक की सौगात मिलने वाली है। जिले के लोगो को अब ब्लड के भटकना नहीं पड़ेगा या पड़ोसी जिले पर भी निर्भर होना नहीं पड़ेगा। जिले में ब्लड बैंक नहीं होने से जरूरतमंद व्यक्ति पहले जिले में भटकना पड़ता था। फिर भी व्यवस्था नहीं होने पर उन्हें बिलासपुर जाना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने कई बार उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत कराया था। अब स्वास्थ्य मंत्री ने संज्ञान लेते हुए जिले में ब्लड बैंक खोलने के निर्देश दे दिए हैं। अगर सब कुछ ठीकठाक रहा तो अक्टूबर माह में ही जिले के लोगों को ब्लड बैंक की सुविधा मिलने लगेगी। ब्लड बैंक बनाने की प्रक्रिया भी जिला अस्पताल में शुरू हो गई है। अगले माह के पहली तारीख को को ही ब्लड स्टोरेज सेंटर खुल जाएगा। इसके बाद ब्लड बैंक के मशीन स्टाफ सहित अन्य व्यवस्था होने के बाद माह के अंतिम सप्ताह में ब्लड बैंक भी शुरू हो जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल का जल्द से जल्द ब्लड खाेलने का पत्र भी अस्पताल प्रबंधन को मिल मिल चुका है। अभी जिला चिकित्सालय में इसकी प्रक्रिया चल रही है। रायपुर से मशीन आना भी प्रारंभ हो गया। बताया जा रहा है कि अभी फिलहाल शुरूआत में ब्लड स्टोरेज की व्यवस्था ही रहेगी। इसमें अन्य जिलों से ब्लड लाकर स्टोरेज किया जाएगा, जो जरूरतमंद व्यक्ति है उनको दिया जाएगा। अगर सब कुछ ठीक रहा तो अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में ब्लड बैंक की सुविधा जिलेवासियों को मिलने लगेगी। ब्लड बैंक के लिए रायपुर से मशीन स्टाफ सहित फार्मासिस्ट की व्यवस्था होते ही अंतिम सप्ताह में ब्लड बैंक मूर्त रूप ले लेगा। इसके लिए रायपुर में दो दिन स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों की बैठक भी ल