दस्तावेजों का सत्यापन 22 से
जांजगीर|जिला पंचायतद्वारा एक अप्रैल 2014 की स्थिति में जिला विकासखंड में सात साल से कार्यरत एवं पदोन्नति के लिए पात्रता रखने वाले शिक्षक पंचायत सहायक शिक्षक पंचायत के दस्तावेजों का सत्यापन 22 सितंबर से किया जाएगा। किसी विद्यालय में जिला पंचायत द्वारा नियुक्त न्यूनतम 7 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले एवं स्नातकोत्तर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले शिक्षक पंचायत सहायक शिक्षक पंचायत के सभी दस्तावेजों का सत्यापन जिला पंचायत जांजगीर -चांपा में किया जाएगा।