भुगतान के लिए 5 करोड़ जारी
जांजगीर|जिला पंचायतजांजगीर-चांपा द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले में लंबित मजदूरी के भुगतान के लिए 5 करोड़ की राशि जारी कर दी गई है। जिला पंचायत सीईओ तारन प्रकाश सिन्हा ने बताया कि जिले के सभी विकासखंडों में मनरेगा के तहत लंबित मजदूरी के भुगतान के लिए पोस्ट ऑफिस को राशि जारी कर दी गई है। शीघ्र ही संबंधित मजदूरों को यह राशि वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि बैंक के माध्यम से मजदूरों को मजदूरी के भुगतान के लिए अगले सप्ताह राशि जारी की जाएगी। इस माह के अंत तक समस्त लंबित मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए गए हैं।