आरक्षण की कार्रवाई 25 को
जांजगीर|छत्तीसगढ़ मेंनगरपालिका आम निर्वाचन 2014 के तहत जांजगीर-चांपा जिले के 4 नगर पालिका और 11 नगर पंचायत के वार्डो के आरक्षण की कार्यवाही अब आगामी 25 सितंबर को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में की जाएगी। पूर्व में यह 18 सितंबर को आयोजित होना था, जिसे परिवर्तित कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ओपी चौधरी ने बताया कि छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग तथा महिलाओं के लिए वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही 25 सितंबर को की जाएगी।