पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रत्याशी चयन के लिए की रायशुमारी

प्रत्याशी चयन के लिए की रायशुमारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रत्याशियों से सीधे नहीं लिया जाएगा आवेदन

आगामीनगरीय निकाय चुनाव में पार्टी एक नए रणनीति के साथ चुनाव में अपने प्रत्याशियों को उतारेगी। आने वाले नगरीय निकाय के चुनाव में चुनाव लड़ने वाले इच्छुक उम्मीदवारों से किसी प्रकार का आवेदन नहीं लिवा जाएगा। वार्ड एवं नगर स्तर पर जमीनी जानकारी के आधार पर प्रत्याशियों का चयन बिना किसी भी भेदभाव के किया जाएगा।

ये बातें जिले के नवनियुक्त कांग्रेस प्रभारी संतोष दुबे ने जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक लेकर कही। उन्होंने चुनाव पूर्व कांग्रेस की सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने के लिए कार्य करने की अपील की। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार की वादा खिलाफी, राशनकार्ड निरस्तीकरण, बिजली दर में बढ़ोत्तरी, किसानों से वादा खिलाफी जैसे बुनियादी मुद्दों का वादा निभाने के मुद्दों को कांग्रेसजन जन-जन तक पहुंचाएं। आने वाले नगरीय निकाय चुनावों में एकजुटता का परिचय दे और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी को जिताने में अपनी अहम भूमिका अदा करें। उन्होंने 22 सितम्बर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल की अगुवाई में होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को लाने की अपील भी की।

बैठक को जिला कांग्रेस प्रभारी सचिव दुर्गा बघेल, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पीआर खुंटे, विधायक मोतीलाल देवांगन चुन्नीलाल साहू, प्रदेश कांग्रेस सचिव सुश्री शशीकांता राठौर, सुश्री नैन अजगले, गिरधारी यादव, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, रघुराज प्रसाद पाण्डेय, जिला महिला कांग्रेस प्रभारी श्रीमती शेष राज हरबंश, प्रेमचंद जायसी, स्वामी ब्यास भारती, रविशेखर भारद्वाज, मोहनमणी जाटवर, दिनेश शर्मा, देवेश सिंह, रमेश पैगवार ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन रफीक सिद्धीकी आभार प्रदर्शन नगर कांग्रेस अध्यक्ष विवेक सिंह सिसोदिया ने किया।