पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेंजर जोन में फिर एक हादसा, अमेठी के ड्राइवर की मौत

डेंजर जोन में फिर एक हादसा, अमेठी के ड्राइवर की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलामुख्यालय के डेंजर जोन में मंगलवार की सुबह दो भारी वाहनों की टक्कर हो गई। सड़क हादसे में एक ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृत चालक चितरपुर जिला अमेठी (उप्र) का रहने वाला है। घायल का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

कैप्सूल क्रमांक सीजी 04 जेबी 9643 में लैंको कोरबा से सामान लेकर चितरपुर जिला अमेठी (उप्र) निवासी शिवशंकर सिंह पिता सुरेंद्र बहादुर सिंह बिलासपुर की ओर जा रहा था। दूसरी दिशा से बिलासपुर की ओर से कोयला लेकर ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 जेए 1573 का चालक ग्राम बसिला जिला आजमगढ़ निवासी विवेकानंद राय पिता राजनाथ राय तमनार (रायगढ़) जा रहा था। सुबह 6 बजे जांजगीर के नेशनल हाईवे में शारदा चौक के पास दोनों भारी वाहनों की सीधी भिड़ंत हो गई। आमने सामने से हुई जबरदस्त भिड़ंत से कैप्सूल चालक शिवशंकर स्टेयरिंग में ही फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि ट्रेलर चालक विवेकानंद के सिर, हाथ, पैर में गंभीर चोटें आई। सूचना मिलने पर टीआई रश्मिकांत मिश्रा सदलबल मौके पर पंहुचे। मृतक घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

सप्ताह भर में इसी रोड में दूसरी मौत

मंगलवारको हुई मौत सप्ताह भर में ऐसी दूसरी घटना है। इससे पहले 2 नवंबर को इसी रोड में पुटपुरा मोड़ के पास माजदा की भिड़ंत ट्रक से हुई थी। बालाघाट (मप्र) निवासी प्रेमकुमार पटले स्वराज माजदा क्रमांक एमपी 20 जी 8257 में जबलपुर से बोरियों में मटर भर कर रायगढ़ जा रहा था। माजदा की भिड़ंत रायगढ़ से कोयला लेकर रहे ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेडी 4025 से हुई थी। माजदा चालक प्रेमकुमार पटले की अस्पताल में मौत हो गई थी।