पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चल रहा अनावारी का सर्वे, कह रहे रिपोर्ट के आधार पर हो रही खरीदी

चल रहा अनावारी का सर्वे, कह रहे रिपोर्ट के आधार पर हो रही खरीदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनावारीरिपोर्ट अभी बनी नहीं, जिले में धान की कटाई और मिंजाई के साथ ही अनावारी के लिए सर्वे किया जा रहा है, लेकिन धान खरीदी की मात्रा को लेकर हो रहे बवाल के लिए अनावारी रिपोर्ट को जिम्मेदार बताया जा रहा है। इसका दावा किया जा रहा है कि कृषि, राजस्व भू अभिलेख शाखा द्वारा दिए गए अनावारी रिपोर्ट के आधार पर ही धान की खरीदी की जा रही है। जबकि सच्चाई यह है कि अभी इस वर्ष की अनावारी रिपोर्ट ही तैयार नहीं हो पाई है, रिपोर्ट दिसंबर के अंतिम या जनवरी के प्रथम सप्ताह तक फाइनल होने की संभावना है।

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सीमा दस क्विंटल प्रति एकड़ निर्धारित करने के बाद कांग्रेस के अलावा किसान संगठनों के लगातार आंदाेलन के बाद बैकफुट पर आई राज्य सरकार ने आनन फानन में धान खरीदी की सीमा 15 क्विंटल प्रति एकड़ करने की घोषणा कर दी। खाद्य विभाग के अनुसार जिले में ब्लॉकवार अनावारी रिपोर्ट के आधार पर पहले ही डाटा कंप्यूटर में फीड किया गया है। अलग- अलग ब्लॉकों में धान खरीदी की मात्रा में भारी विसंगति है। जिसके कारण जिले के किसी भी ब्लॉक में पंद्रह क्विंटल धान कंप्यूटर नहीं ले रहा है। अधिकांश खरीदी केंद्रों में 13 क्विंटल 20 किलो से अधिक धान की बिक्री नहीं हो पा रही है। रेंडम फसल कटाई प्रयोग के आधार पर जिले का औसत उत्पादन वर्ष 2013- 14 में ही 20 क्विंटल प्रति एकड़ या 34.79 क्विंटल प्रति हेक्टेयर था। अभी इस साल के सर्वे का काम पूरा नहीं हो सका है। पिछले साल की अनावारी रिपोर्ट के आधार पर ही धान खरीदी की जा रही है, जिसके कारण विसंगति दिख रही है।

पिछली वर्ष की रिपोर्ट पर नजर डाले तो स्पष्ट हो जाता है कि हर ब्लाक में प्रति हेक्टेयर 30 क्विंटल से ज्यादा फसल की पैदावार हुई।

ये है गत वर्ष की रिपोर्ट

ब्लॉकउत्पादन

नवागढ़ 32.72

बम्हनीडीह 26.73

जैजैपुर 31.28

पामगढ़ 33.40

अकलतरा 43.50

बलौदा 34.34

सक्ती 33.00

मालखरौदा 46.93

डभरा 34.67

(भूअभिलेख से- रेंडम फसल कटाई प्रयोग के आधार पर)

क्विंटलप्रति हेक्टेयर

खरीदी केंद्र में धान खरीदारी का नजारा।

किसानों को हो रहा नुकसान

रेंडमपद्धति से फसल कटाई प्रयोग के आधार पर गत वर्ष अकलतरा में 43.50 क्विंटल मालखरौदा में 46.93 क्विंटल प्रति हेक्टेयर का औसत उत्पादन था। इस वर्ष इन्हीं दो ब्लॉकों में 14.80 क्विंटल प्रति एकड़ के