पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवती का दैहिक शोषण, जुर्म दर्ज

युवती का दैहिक शोषण, जुर्म दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जांजगीर|युवती कादैहिक शोषण करने वाले नाबालिग के खिलाफ बिर्रा पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार ग्राम किकिरदा का एक नाबालिग का गांव के ही 19 वर्षीया युवती से प्रेम संबंध था। शादी का झांसा देकर किशोर ने उसके साथ दो साल पहले दुष्कर्म किया। इसके बाद से वह लगातार उसका दैहिक शोषण करता रहा। जिससे युवती गर्भवती भी हो गई। पीडिता का आरोप है कि आरोपी किशोर ने उसका गर्भपात भी करा दिया है। सोमवार को युवती ने आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत की। पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ धारा 376 और 506 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।