पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पढ़ाई में आगे बढ़ें और स्वावलंबी बनें: महंत

पढ़ाई में आगे बढ़ें और स्वावलंबी बनें: महंत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवागढ़विकासखंड के ग्राम कनस्दा में महंत लालदास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय शिवरीनारायण की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय शिविर लगाया गया।

शिविर का समापन 7 दिसंबर को राजेश्री महंत रामसुंदर दास के मुख्य अातिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के सचिव लक्ष्मण प्रसाद मिश्र ने की। राजेश्री महंत ने इस मौके पर विद्यार्थियों से कहा कि पढ़ाई में आगे बढ़े और साथ में सेवा के कार्य में भी सहभागीता निभाकर स्वावलंबी बने। इस ठिठुरती ठण्ड में जो सेवा का कार्य किया है वह अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि यह सेवा का कार्य जीवन में निरंतर चलता रहे जिससे सामाजिक विकास में गति आए। कार्यक्रम के अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद मिश्र ने कहा कि आज हमारे समाज में स्वच्छता की आवश्यकता है, सबसे ज्यादा प्रदूषित यदि कोई हुआ है तो वह हमारा संस्कार ही है। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य यूएस दुबे, सरपंच अजय कैवर्त, निर्मलदास वैष्णव, बेदीलाल शुक्ला , आकांक्षा मिश्रा समेत छात्र-छात्रा ग्रामीण उपस्थित थे।

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में शामिल छात्र।